आपसी रंजिश के चलते मारपीट
जैसलमेर. शहरके नीरज बस स्टैंड चौराहा पर आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट हुई जिससे एक गुट के तीन युवक घायल हो गए। सोमवार की दोपहर नीरज बस स्टैंड पर नवाब खां (35), मगन खां (25) कमरदीन (22) बैठे थे। अचानक कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर आए और इन पर हमला कर दिया। जिससे तीनों को गंभीर चोटें आई। घायलों काे जवाहिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इनका उपचार चल रहा है।
इनकी ओर से पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया गया। जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते यह मारपीट की वारदात हुई।