- Hindi News
- स्वतंत्रता सेनानी लालचन्द जोशी की 5वीं पुण्यतिथि 12 को
स्वतंत्रता सेनानी लालचन्द जोशी की 5वीं पुण्यतिथि 12 को
जैसलमेर |स्वतंत्रता सेनानीस्व. लालचन्द जोशी की पंचम पुण्य तिथि 12 फरवरी को मनाई जाएगी। स्व. जोशी के पुत्र तथा कार्यक्रम संयोजक सुरेश जोशी ने बताया कि पुण्य तिथि के कार्यक्रमों की शृंखला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन नेहरू बाल मन्दिर उप्रावि, सुथार पाड़ा में 10 11 फरवरी को किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबन्ध प्रतियोगिता वरिष्ठ कनिष्ठ वर्ग की 10 फरवरी को आयोजित होगी। 11 फरवरी को भाषण प्रतियोगिता केवल एक वर्ग में ही आयोजित होगी। वरिष्ठ वर्ग के अन्तर्गत कक्षा 9 से 12 तथा कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 के बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। विजेताओं को पुरस्कार वितरण पुण्य तिथि समारोह 12 फरवरी को राउप्रावि दुर्ग (जेल) जैसलमेर में किया जाएगा।