पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर ध्यान दें : मीणा

शहर-गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर ध्यान दें : मीणा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरएन.एल. मीना ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अपने जलदाय विभाग के अभियंताओं को पाबंद करके पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखें। उन्होंने पेयजल प्रभावित ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में खराब पड़े ट्यूबवैलों को यथाशीघ्र दुरस्त कराने के निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे वर्तमान में चल रही स्वाइन फ्लू, डेंगू एवं मौसमी बीमारियों के रोगियों की ओर विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने पीएमओ को श्रीजवाहिर चिकित्सालय के पीछे स्थित ट्रोमा सेन्टर के आगे एकत्रित पड़ी गंदगी कूडे कचरे को वहां से तत्काल समुचित ढंग से साफ-सफाई करवाने के आयुक्त नगरपरिषद को निर्देश दिए। उन्होंने पारेवर गांव में स्वाइन फ्लू रोगियों की आवश्यक रूप से जांच करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आयुर्वेद विभाग के अधिकारी को स्वाइन फ्लू से प्रभावित ग्रामीण अंचलों में एवं शहर के खत्री पाडा के लोगों को अधिकाधिक विशेष रूप से तैयार किया गया काढा पिलाए जाने पर विशेष बल दिया।

कलेक्टर मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पानी, बिजली एवं समसामयिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर भागीरथ शर्मा के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अभी से ही पूरे पेयजल आपूर्ति सिस्टम को बेहतर ढंग से अभी से ही कार्ययोजना तैयार कर सुधारने की कार्रवाई कर लें। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत नलकूपों को शीघ्र ही खोदने की कार्रवाई करें। उन्होंने देवा पोहडा में ट्यूबवेलों को पानी से भरवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सम रोड स्थित जीएडी काॅलोनी में वासियों की सुविधा को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को प्लास्टिक की अच्छे स्तर की उच्च पेयजल क्षमता की टंकी लगाने के निर्देश दिए ताकि जलापूर्ति व्यवस्था बाधित नहीं हो।