छत्रैल में 267 विद्यार्थियों के किया स्वैच्छिक सूर्यनमस्कार
जैसलमेर | राउमाविछत्रैल में शनिवार को स्वैच्छिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को शारीरिक सक्षमता की उपादेयता की जानकारी दी गई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रमिला यादव ने बताया कि रविवार को सूर्य सप्तमी का पर्व है अवकाश होने के कारण राउमावि छत्रैल में शनिवार को विद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को स्वैच्छिक सूर्य नमस्कार का आह्वान किया गया। जिसमें सभी ने अपनी सहमति से भाग लिया। इस अवसर पर प्रभारी अध्यापक द्वारा वार्ता के माध्यम से शारीरिक सक्षमता की उपादेयता जानकारी दी गई। इस आयोजन में विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रमिला यादव, वरिष्ठ अध्यापक बहादुर बरवड़, अध्यापक गोविंदसिंह, प्रेमाराम तथा महिला शिक्षा सहयोगी हुरमत सहित विद्यालय के 267 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि वार्ता के अंतर्गत प्रभारी प्रमिला यादव ने विद्यार्थियों को योग इससे प्राप्त होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी सूर्य नमस्कार से शारीरिक सक्षमता की उपादेयता के बारे मे बताया।