पानी नहीं मिलने से जलने की कगार पर फसलेंं
जिलाकिसान संघर्ष समिति जैसलमेर ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि नहरी पानी के बंटवारे में विभाग द्वारा इंडेन अनुसार पानी देने में पूर्ण रुप से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। निर्धारित मात्रा में पानी नहीं मिलने से फसलें जलने की कगार पर है। समिति के मुख्य संयोजक प्रेमसिंह परिहार ने बताया कि इंडेन अनुसार प्रतिदिन 500 से 700 क्यूसिक पानी कम मिलने से फसले जलने की कगार पर पहुंच गई है। यही हालात बने रहे तो फसलों का तबाह होना तय है। परिहार ने किसानों को जीवनदान देने के लिए अविलंब भौतिक सत्यापन करवाकर समस्याअों के समाधान की मांग की।