विधायक भाटी ने की जनसुनवाई
विधायकछोटूसिंह भाटी ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई की। सुबह 11 बजे आयोजित इस जनसुनवाई में विधायक भाटी के सामने कई परिवादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान विधायक को करीब 80 प्रार्थना पत्र मिले। विधायक भाटी ने परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और एक एक समस्या पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान विधायक ने मौके पर जलदाय विभाग के एईएन आर.के.सिंह को भी बुलाया और उनसे जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। अन्य समस्याओं के संबंध में विधायक भाटी ने हाथों हाथ अधिकारियों को दूरभाष पर अवगत करवाते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। करीब दो घंटे से अधिक समय तक विधायक भाटी ने जनसमस्याएं लेकर आए लोगों को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, नगर मंडल अध्यक्ष कमल ओझा, जुगल बोहरा, शंभूदान भेलाणी, नाथूसिंह गोगली, सवाईसिंह गोगली, मनोहरसिंह दामोदरा, नवीन भाटिया, जयसिंह चौहान सहित कई भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
जैसलमेर. भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई करते विधायक छोटूसिंह भाटी।