घायल नील गाय के बछड़े का इलाज
जैसलमेर | रासलागांव में कुछ युवकों को नील गाय का घायल बछड़ा मिला जिसे उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सालय पहुंचाया और इलाज करवाने के बाद वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार स्वरूपसिंह, जितेन्द्र गर्ग जोगेन्द्रसिंह ने कुछ श्वानों को नील गाय के बच्चे को घायल करते हुए देखा, वे मौके पर पहुंचे और उसे श्वानों से छुड़वाया। लहुलुहान बछड़े को जिला मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय लाए और इलाज के बाद वन विभाग को सौंप दिया।