पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 220 बीघा पर की गई अवैध काश्त को नष्ट किया

220 बीघा पर की गई अवैध काश्त को नष्ट किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यायालयउपनिवेशन तहसीलदार के आदेश एवं आयुक्त उपनिवेशन के निर्देशों में उपनिवेशन तहसील जैसलमेर के गांव मालीगड़ा के विभिन्न चकों में अतिक्रमियों द्वारा राजकीय भूमि पर की गई सरसों, चना, ईसबगोल एवं गेंहूं की अवैध काश्त को पुलिस की मदद से ट्रैक्टरों द्वारा नष्ट किया गया। अभियान के प्रथम दिन लगभग 220 बीघा कमांड सिंचित भूमि पर खड़ी नाजायज फसल को नष्ट किया गया। उपनिवेशन तहसीलदार दौलतसिंह राठौड़ ने बताया कि लम्बे समय से प्रभावशाली अतिक्रमियों द्वारा नहर से पानी चोरी करते हुए नाजायज काश्त की जा रही है जिसे नष्ट करने के लिए निर्देश जारी हुए थे। अवैध फसल नष्टीकरण कार्यक्रम का प्रथम चरण 18 फरवरी तक चलेगा। जिसमें पटवार मंडल एकलपार, बांधा, भुवाना, आसुतार, मीरवाला तथा मालीगडा के सभी चकों को शामिल किया गया है। राठौड़ ने लोगों से अपील की है कि वे नाजायज काश्त से बचे अन्यथा उनकी फसल को नष्ट करने के साथ साथ होने वाले खर्चे आदि की वसूली भी उनसे ही की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान श्रवणराम, दौलतसिंह, उत्तमचंद शर्मा, विजय कुमार, शिवनाथसिंह, आलम खां, अशोक विश्नोई एवं गिरवरसिंह का का सहयोग रहा। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार धर्मराज गुर्जर, डिप्टी नरेन्द्र दवे, थानाधिकारी सम भगवानसिंह, रामगढ़ थानाधिकारी मोहनलाल मय पुलिस जाब्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि मौके पर अतिक्रमियों द्वारा विरोध भी किया गया एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पुरुष महिलाएं एकत्रित हो गए।

जैसलमेर. सरकारी भूमि पर की गई अवैध फसल को नष्ट करते हुए।

खबरें और भी हैं...