कल आएगी एयरपोर्ट के लिए विशेष कमेटी
जैसलमेर | सिविलएयरपोर्ट शुरू होने की संभावनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को एक विशेष कमेटी जैसलमेर पहुंच रही है। कमेटी की ओर से जैसलमेर में एयरपोर्ट शुरू करने की संभावनाएं तलाशी जाएगी। इस कमेटी में ईडी मार्केटिंग तारिक भट्ट, संयुक्त महाप्रबंधक रमेश कुमार निदेशक एस.के.सिंह शामिल है। यह कमेटी मंगलवार को होटल व्यवसायियों प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात भी करेगी।