किसानों को बैंकों से जुड़ने का आह्वान
जैसलमेर | राष्ट्रीयकृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), दी जैसलमेर सैण्ट्रल को-आॅपरेटिव बैंक लि. एवं आईजी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में काठोड़ा, सीतोडाई, कोडा, सुमलियाई, रामा, मेघा, ख्याला, कपूरिया में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.सी. रेगर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड ने वित्तीय साक्षरता अभियान को एक वरदान कार्यक्रम बताते हुए कहा कि गैर जरुरी खर्चे कम करके बचत करें एवं शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए। कोडा सरपंच मोहनदान चारण ने ग्रामीणों से अपील की वे बैंक से जुड़ें। बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष अखेदान ने बैंक के कार्यों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक बैंक में बचत खाते खुलवाने की सलाह दी। वित्तीय साक्षरता अभियान के प्रभारी अधिकारी सुशील जाखड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। जीएसएस कोडा के व्यवस्थापक मोहनदान, ग्राम सेवक पदमाराम, सीतोडाई एएनएम कमला चौधरी सहित कई ग्रामीण जन मौजूद रहे।संस्थान उपाध्यक्ष बलवंतराय धणदै ने वित्तीय साक्षरता अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया। संस्थान समन्वयक बीजलाराम प्रकाश लहुआ ने बताया कि स्वरूप खां कला जत्था टीम बाड़मेर ने नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत द्वारा प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जनरल क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं की जानकारी दी।