क्षत्रिय गाै रक्षा शौर्य समागम को लेकर बैठक संपन्न
क्षत्रियसमाज गो रक्षा संघ द्वारा मनोरमा गोलोक तीर्थ नंदगांव तहसील रेवदर सिरोही में आयोजित होने जा रहे क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम को लेकर सत्तो में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए शैतानसिंह रावलोत ने बताया कि स्वतंत्र भारत में गो भक्तों के बलिदान के पचासवें वर्ष की पूर्व संध्या पर पथमेड़ा गोधाम महातीर्थ द्वारा प्रायोजित देश मे प्रथम बार संतों के सानिध्य मे गौ कृपा महोत्सव के उपलक्ष्य में क्षत्रिय गौ रक्षा शौर्य समागम आयोजित हो रहा है। रावलोत ने बताया कि इस पावन समागम में शामिल होने के लिए पश्चिमी राजस्थान के गौ पालकों को गांव-गांव जाकर न्यौता दिया और गोपालकों ने बड़े उत्साह के साथ इस समागम को समर्थन दिया।
बैठक मे सुंदरा से आए हुए श्यामसिंह सोढ़ा ने बताया कि हमनें सत्तो, म्याजलार, दव, बैरसियाला, फूलिया, गिराब, बईया, झिनझिनयाली, बंदड़ा, पोछिणा, करड़ा, बिंजराजसिंह का तला, खुहड़ी गांवों के गौ पालकों को पीले चावल बांट कर क्षत्रिय गौ रक्षा शौर्य समागम में शामिल होने के लिए न्यौता दिया। बैठक को संबोधित करते हुए तनेराजसिंह खुहड़ी ने बताया कि समागम मे चलने के लिये म्याजलार से बस की व्यवस्था की गई है। बैठक में शैतान सिंह रावलोत सत्तो, तनेराजसिंह खुहड़ी, सवाई सिंह सुंदरा, पदमसिंह गिराब, भीमसिंह राठौड़ दव, नारायणसिंह फुलिया, रेवंतसिंह म्याजलार, श्यामसिंह सुंदरा, कमलसिंह सोढ़ा के साथ कई गोपालक शामिल थे।