- Hindi News
- हज रिपोर्टिंग का आज अंतिम दिन, आखिरी फ्लाइट 25 को
हज रिपोर्टिंग का आज अंतिम दिन, आखिरी फ्लाइट 25 को
जयपुर | राज्यसे हज की उड़ानों में हो रही देरी का सिलसिला थम गया है। पांच दिन बाद सोमवार को सांगानेर एयरपोर्ट से हज की 14वीं फ्लाइट समय पर रवाना हुई।
इसमें 235 हजयात्री थे। मंगलवार को भी फ्लाइट के समय पर जाने की उम्मीद है। अंतिम फ्लाइट 25 सितंबर को जाएगी। इसके यात्री 23 सितंबर को रिपोर्टिंग करेंगे। स्टेट हज कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि इसके बाद रिपोर्टिंग का काम बंद हो जाएगा। सोमवार को उड़ी 14वीं फ्लाइट में 120 पुरुष और 115 महिलाएं थीं। इसमें नागौर के 122, जोधपुर के 21, सवाईमाधोपुर के 6, जैसलमेर के 5, कोटा के 12, भीलवाड़ा के 16, उदयपुर के 10, सीकर के 22, जयपुर, झुंझनू झालावाड़ के 4-4, बूंदी, पाली, सिरोही हनुमानगढ़ के 2-2, श्रीगंगानगर से 1 यात्री शामिल है।