पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो आरोपी गिरफ्तार

दो आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर.सीएडीरेस्ट हाउस से छत पंखों अन्य सामान की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत 22 अप्रैल को दर्ज मामले में पुलिस ने खमीशे खां पुत्र अकबर खां मनोहर खां पुत्र डूंगरे खां निवासी बबर मगरा को गिरफ्तार कर लिया।

प्रशिक्षणशिविर आयोजित

रामगढ़.क्षत्रिययुवक संघ के प्राथमिक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सांवलसिंह सनावड़ा के नेतृत्व में जगतजी थान पूनमनगर तथा तारेन्द्रसिंह झिनझिनयाली के नेतृत्व में जानरा में 25 से 28 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार नरेन्द्रसिंह तेजमालता के नेतृत्व में पोहड़ में 2 से 5 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें बालकों को खेलों, प्रार्थनाओं, सहगायनों चर्चाओं के माध्यम से क्षत्रियोच्चित संस्कारों का अभ्यास कराया जाएगा।

मातृसम्मेलन 23 को

देवीकोट.कस्बेके आदर्श विद्या मंदिर में 23 सितम्बर को मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य जोगराज सिंह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को भैया बहिनों के सर्वांगीण विकास को लेकर विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमे प्रमिला का मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही माताओं को बालकों में अच्छे संस्कार देने के गुर बताए जाएंगे।

सूचनाके अधिकार पर संगोष्ठी आयोजित

जैसलमेर.मानवसेवा मंडल मारवाड छात्र परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सूचना अधिकार संबंधी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आजाद कुमार बोहरा, अधिवक्ता पुखराज जैन ओंकारसिंह भाटी सहित अन्य ने शिरकत की। मंडल के सचिव नरेश कुमार देवडा ने बताया कि इस अवसर पर सूचना अधिकार की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बताया कि इस अधिकार का उपयोग करने से भ्रष्टाचार रोका जा सकता है। संगोष्ठी में रमेश सुथार, नरेश केतु, सुरेश कुमार बोहरा, भंवरलाल शर्मा, पवन आचार्य, पुखराज बोहरा सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

सुमलियाईमें गहराया पेयजल संकट

फतेहगढ़.आंचलिकउपखण्ड के राजस्व गांव सुमलियाई में गत एक माह से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। पेयजल सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण महंगे दामों पर निजी टैंकर मंगवा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों पर आर्थिक भार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों को भी सूचित करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणो