डॉ. रावलोत ने किया दौरा
जैसलमेर पूर्वविधायक शिव एवं बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. जालम सिंह रावलोत ने रविवार को जैसलमेर फतेहगढ़ तहसील के लगभग दो दर्जन सीमावर्ती गांवों का दौरा किया। जहां बारिश होने के कारण अकाल की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने रावलोत को पशुओं के लिए पानी चारे की समस्या से अवगत कराया, इस पर रावलोत ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिल कर इस समस्या के तहत पशुओं के लिए चारा डिपो अन्य कारगर योजना अतिशीघ्र ही चालू कराने का प्रयास करेंगे।