पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमाल खां का फिर से होगा पोस्टमार्टम

कमाल खां का फिर से होगा पोस्टमार्टम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गत8 सितंबर को सीतोड़ाई में हुए हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के परिजनों की गुहार पर अब मृतक का पोस्टमार्टम फिर से किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दर्ज मामले में हत्या के लिखवाए गए समय में वेरिएशन आने की वजह से दोबारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

गौरतलब है कि गत 8 सितंबर को सीतोड़ाई गांव में कमाल खां नाम के व्यक्ति की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। आपसी रंजिश के मामले में हुई हत्या को लेकर जिले में तनाव की स्थिति भी बन गई थी। पुलिस प्रशासन की सजगता के चलते विवाद नहीं बढ़ा और मामला शांत हो गया था। अब इस मामले में नया पेंच गया है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत 24 से 48 घंटे पहले होना बताया गया। वहीं रिपोर्ट में उसी दिन सुबह हत्या होने की बात कही गई। ऐसे में परिजनों ने एसपी जैसलमेर से दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। जिस पर एसपी ने कलेक्टर को इस संबंध में पत्र लिखा। कलेक्टर मीना द्वारा एसपी की अनुशंषा पर जोधपुर मेडिकल कॉलेज को पोस्टमार्टम टीम भिजवाने का लिखा गया है। कब्र से निकाला जाएगा शव यदि जोधपुर मेडिकल कॉलेज की टीम पोस्टमार्टम करने के लिए आती है तो कमाल खां का शव उसकी कब्र से निकाला जाकर उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। अभी तक इस मामले में पोस्टमार्टम की तारीख तय नहीं हुई है।

^इसमामले में एसपी जैसलमेर की तरफ से पत्र मिला है। मेडिकल कॉलेज की टीम को बुलाने के लिए उन्हें लिखा गया है। दोबारा पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की टीम करेगी। अभी तक पोस्टमार्टम करने की तारीख तय नहीं हुई है।

एन.एल.मीना, कलेक्टर,जैसलमेर