शिक्षक सम्मेलन पर चर्चा
राजस्थानशिक्षक संघ अम्बेडकर की बैठक जिला अध्यक्ष शिवदानाराम राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं तहसील कार्यकारिणी तथा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में आगामी 26 27 सितम्बर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों के लिए कमेटियों का गठन किया गया।
आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था एवं जलपान के लिए भी कमेटी गठित की गई। सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने वाले अतिथियों के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों से सम्मेलन में हिस्सा लेने की अपील की।