पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामबाग सेवा समिति की बैठक संपन्न

रामबाग सेवा समिति की बैठक संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामबागमाली समाज सेवा समिति जैसलमेर की बैठक में माली सैनी समाज के अध्यक्ष भगवानसिंह परिहार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें रामबाग समिति के सभी सदस्यों ने शिरकत की। समिति के अध्यक्ष खंगारराम माली ने बताया कि रामबाग की चारदीवारी का निर्माण नगर परिषद द्वारा करवाया गया है। जिस पर सभी सदस्यों ने परिषद का आभार प्रकट किया। लूणाराम माली ने रामबाग की चार दीवारी में पौधरोपण करने की बात कही।

सभी सदस्यों ने रामबाग के मुख्य गेट का निर्माण समिति के संरक्षक दीनदयाल सौलंकी द्वारा करवाने पर आभार प्रकट किया। बैठक में जीवनलाल सौलंकी, लूणाराम माली, ओमप्रकाश माली, छगनलाल माली, ठाकुरदास माली, नारायण माली, पप्पूलाल, कमल किशोर, भगवानदास पंवार, दामोदर परिहार, प्रकाश परिहार, कैलाश सहित अन्य ने हिस्सा लिया।