जनसंघर्ष समिति की कार्यकारिणी गठित
जैसलमेर. राजस्थानजनसंघर्ष समिति की जैसलमेर शाखा की बैठक इंदिरा गांधी कॉलोनी स्थित शाखा के कार्यालय में संपन्न हुए। प्रदेशाध्यक्ष पुखराज जैन ने बताया कि बैठक में जैसलमेर की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें जिला प्रभारी सुमेरसिंह सोढा, जिला संयोजक अनिल कुमार चौहान, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार चंदेल, जिला उपाध्यक्ष स्वरुपसिंह, जिला महामंत्री विकास शर्मा, सह सचिव संदीप गोदारा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल रावल को मनोनित किया गया।