- Hindi News
- तनोट माता ट्रस्ट ने मेघावी विद्यार्थियों को बांटी छात्रवृति
तनोट माता ट्रस्ट ने मेघावी विद्यार्थियों को बांटी छात्रवृति
तनोटराय के मंदिर में तनोट माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति स्कीम के तहत विभिन्न स्कूलों के मेघावी छात्र छात्राओं को चैक एवं प्रशस्ति पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय जोधपुर के भा.पु.से. महानिरीक्षक पी. सी. मीणा अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसमें तनोट स्कूल छात्रवृति के 4, बी.पी.एल. छात्रवृति के 26 एवं खुली छात्रवृति 14 बच्चों को दी गई।
तनोट स्कूल छात्रवृति में तनोट स्कूल के कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के प्रथम (टॉपर) रहे छात्रों को प्रति छात्र 2 हजार रुपए दिए। इसी प्रकार बी पी एल छात्रवृति में जैसलमेर जिले के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के अध्ययनरत कक्षा 6 से 12 तक 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 6 हजार रुपए से 12 हजार रुपए के चैक भेंट किए। इसी प्रकार खुली छात्रवृति में राजस्थान माध्यमिक बोर्ड तथा सीबीएसई के कक्षा 6 से 12 तक के प्रथम, टॉपर, कक्षा 6 से 8 वीं तक 90 प्रतिशत या उससे अधिक, कक्षा 9 वीं से 10 वीं तक 85 प्रतिशत या उससे अधिक तथा 11 वीं एवं 12 वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक मुश्त 5 हजार रुपए प्रति बच्चा प्रदान किए। कुल 44 बच्चों को इस कैटेगिरियों में कुल तीन लाख एक हजार रुपए के चैक प्रशस्ति पत्र भेंट किए। माता के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भा.पु.से. उप महानिरीक्षक जैसलमेर अमित लोढ़ा (उत्तर), जसवीरसिंह कमांडेंट 153 वी वाहिनी तथा गजराजसिंह कार्यवाहक समादेष्टा 135 वीं वाहिनी मौजूद थे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनको मुख्य अतिथि ने इनाम बांटे।
रामगढ़. तनोट में छात्रवृति प्रदान करते महानिरीक्षक।