शांतिभंग के आरोप में 2 गिरफ्तार
जैसलमेर. मोहनगढ़हल्का क्षेत्र में शांति भंग के आरोप में दो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गोपाल राम पुत्र पुनमा राम जाति गर्ग उम्र 25 साल निवासी रामपुरा मोहनगढ़ एवं अरविंद उर्फ राजू पुत्र विजय सिंह जाति राजपूत उम्र 25 साल निवासी तिलोरा पुलिस थाना पण्डाकोर जिला दतिया (मध्यप्रदेश) हाल मोहनगढ़ को कस्बे में शराब पीकर उत्पात मचाते गाली गलौच कर परेशान कर शांति भंग के आरोप में पकड़ा गया।