पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थार कोऑपरेटिव सोसायटी ने पहला ड्रा निकाला

थार कोऑपरेटिव सोसायटी ने पहला ड्रा निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थारक्रेडिट कोऑपरेटिव ने अपना प्रथम ड्रा प्रधान कार्यालय फतेहगढ़ में निकाला। मुख्य अतिथि के रूप में घेवरसिंह तथा अध्यक्षता शैतानसिंह रावलोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोतीसिंह, तेजसिंह, केशराराम गोदारा उपस्थित थे। सोसायटी के चेयरमैन गणपतसिंह तेजमालता ने ग्राहकों को सोसायटी की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रथम लक्की ड्रा निकाला गया। पहला इनाम मोटरसाइकिल गिरधारीराम मंडाई के निकली। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले गिरधारी राम के लक्की ड्रा खुलने से वह खुशी के मारे झूम उठा। इस अवसर पर आसूसिंह, त्रिलोकसिंह, रायपालसिंह, नरेश सैन, राजूदान, अशोक दान, गिरधरसिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

जैसलमेर. थारक्रेडिट कोऑपरेटिव ने निकाला प्रथम ड्रा।