पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय विज्ञान मेला शुरू

जिला स्तरीय विज्ञान मेला शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानराज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान संस्थान उदयपुर एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सत्र 2014-15 का जिलास्तरीय विज्ञान मेला सोमवार को स्थानीय अमर शहीद सागरमल गोपा रा.उ.मा.वि.जैसलमेर में प्रांरभ हुआ।

मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्य बंशीलाल सोनी के मुख्य आतिथ्य में एवं वरिष्ठ व्याख्याता कमल किशोर व्यास की अध्यक्षता में हुआ। मेला प्रभारी प्रमोद कुमार व्यास के अनुसार इस मेले में जिले के कुल 9 विद्यालयों के करीब 50 छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं। इस मेले में मॉडल प्रदर्शन, वाद विवाद, सेमिनार रीडिंग शिक्षक एवं छात्र, पोस्टर प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्यास ने बताया कि मॉडल प्रदर्शनी सुबह 10.30 बजे से 4.00 बजे तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अवलोकनार्थ रखी गई है। अध्यक्षीय उद्बोधन में कमलकिशोर व्यास ने भारत के विभिन्न वैज्ञानिकों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन राजेश व्यास ने किया।