पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खो खो छात्र वर्ग जोधपुर, छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने बाजी मारी

खो-खो छात्र वर्ग जोधपुर, छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्णनगरीजैसलमेर के राबाउप्रावि इगानप जैसलमेर के संयुक्त संचालन में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी छात्र/छात्रा खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बहुत ही रोमांचक रहे।

फाइनल मुकाबला जोधपुर भीलवाड़ा के मध्य खेला गया। जिसमें जोधपुर को विजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ। आयोजन में से.नि. व्याख्याता सत्यनारायण छांगाणी, भीमसिंह रावलोत उगमसिंह,मनीष विश्नोई, ओम भारती,चांद मोहम्मद, राणीदान, अशोक पुरोहित, भगवानसिंह आदि ने सहयोग किया।

संयुक्त संचालन सचिव रेणु व्यास ने बताया कि छात्रा वर्ग का फाइनल मुकाबला भीलवाड़ा हनुमानगढ़ के बीच खेला गया जिसमें भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। खेले गए मैच में विनोद व्यास, मांगीलाल, गिरधरसिंह, अशोक व्यास,विजय बल्लाणी, राजतिलक भाटिया, जेठूसिंह माली, ने सहयोग किया।

59वींराज्य स्तरीय खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज

जैसलमेर.स्वर्णनगरीमें चल रही 59वीं राज्य स्तरीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बलदेव सिंह उज्जवल के मुख्य आतिथ्य एवं पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान मूलाराम चौधरी की अध्यक्षता मे राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय इ.गा.नप जैसलमेर में मंगलवार को सुबह 9 बजे रखा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक किशनलाल देवतपाल एवं प्रधानाध्यापिका एवं संयुक्त संचालन सचिव रेणु व्यास ने बताया कि इस समापन समारोह में प्रधान पंचायत समिति जैसलमेर श्रीमती लक्ष्मीकंवर, समाजसेविका गंगा देवी व्यास, विकास अधिकारी गोपीकिशन पालीवाल, आयुक्त नगर परिषद लक्ष्मण पंवार, उपाध्यक्ष आरसीए विमल शर्मा, समाजसेवी उम्मेद इणखियां, राणसिंह चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जैसलमेर. छात्राओंके फाइनल मुकाबले में दमखम दिखाती छात्राएं।