- Hindi News
- पानी, बिजली की बैठक में विविध पहलुओं पर चर्चा
पानी, बिजली की बैठक में विविध पहलुओं पर चर्चा
कलेक्टरएन.एल. मीना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी चिकित्सा अधिकारियों को पाबंद करें। बुखार के सभी रोगियों की ब्लड स्लाइड जांच लें। पीवी या पीएफ का रोगी पाए जाने एवं डेंगू जैसे बुखार के लक्षण पाए जाने पर उपचार की समुचित व्यवस्था करें। साथ ही उसके आस पड़ोस में कीटनाशक स्प्रे एवं सभी लोगों को मलेरिया निरोधात्मक गोलियां दें। उन्होंने डेंगू बुखार के प्रति सभी चिकित्सा अधिकारियों को पूर्ण चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे रोगियों का सर्वे कराने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर भागीरथ शर्मा के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने अधीक्षण अभियंता जलदाय को निर्देश दिए कि वे देवा-पोहड़ा-जैसलमेर नहरी पेयजल स्कीम को निर्धारित समय सीमा में चालू करें।
आरयूआईडीपीके कार्यों को तीव्र गति से कराएं
कलेक्टरने अधिशासी अभियंता आरयूआईडीपी को निर्देश दिए कि स्वर्णनगरी चौराहा पर जो सीवरेज का कार्य हुआ है उस गड्ढे को शीघ्र ही भरवाकर पुनः सड़क का डामरीकरण करें। उन्होंने रेलवे लाइन के नीचे निकलने वाली सीवरेज पाइप लाइन की स्वीकृति रेलवे विभाग से शीघ्र ही लेने के निर्देश दिए एवं साथ ही शहर में चल रहे आरयूआईडीपी के कार्यो को तीव्र गति से कराने के निर्देश दिए।
स्वर्णनगरीको बनाएं साफ-सुथरा
कलेक्टरने नगरीय निकाय के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जोधपुर, बाड़मेर, रामगढ़ रोड पर जिन लोगों द्वारा कचरा एवं मिटटी डाली जा रही है उसके खिलाफ कार्रवाई करें एवं साथ ही इन रोड पर पड़े मलबे को शीघ्र हटाए। उन्होंने गफूर भट्टा में ओवर हेड टेंक से जो पानी चालू कर दिया है उसके लिए वहां कैंप लगाकर घरेलू पानी के कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए।