सुथार समाज नवयुवक मंडल के चुनाव 21 को
सुथार समाज नवयुवक मंडल के चुनाव 21 को
जैसलमेर.सुथारसमाज बैठक आयोजित कर सुथार समाज नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी पर चर्चा की गई। सीपी सुथार ने बताया कि इस संबंध में 21 सितम्बर को शाम 5 बजे चुनाव के लिए बैठक रखी गई है। अध्यक्ष अशोक कुलरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि बैठक में सीपी सुथार, अशोक कुलरिया, दीपक, हर्षित, अमृत, जगदीश, दीनाराम, सवाईराम, मुकेश, ओम नागल आदि ने हिस्सा लिया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में 21 सितम्बर को होने वाली बैठक में हिस्सा लेने की अपील की है।