पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित

हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एएनएमप्रशिक्षण केन्द्र में गुरुवार को हिंदी दिवस कार्यक्रमों की कड़ी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डा. एनआर नायक ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी राधाकिसन पुरोहित प्रशिक्षक शांतिलाल शर्मा के निर्देशन में किया गया। राष्ट्रीय एकता और हिंदी विषय पर आधारित इस निबंध प्रतियोगिता में 63 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

हिन्दीदिवस-पखवाड़ा के तहत हुए विविध कार्यक्रम

जैसलमेर.हिन्दीदिवस पखवाड़ा के तहत नेहरू युवा केन्द्र जैसलमेर से संबद्ध नवयुवक मंडल लुणार, नवयुवक मंडल म्याजलार में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने हिन्दी विकसित भाषा प्रयोग की भाषा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन के महानिदेशक के संदेश का भी पठन किया गया। कार्यक्रम का संचालन म्याजलार मंडल के अध्यक्ष भीखसिंह लुणार मंडल के अध्यक्ष दमाराम ने किया।

जैसलमेर. नर्सिंगप्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं बालिकाएं।