करमो की ढाणी में पेयजल व्यवस्था सुचारु
जलदायविभाग के अधिशासी अभियंता मुकनेश व्यास ने करमो की ढाणी चांधन का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ग्रामीण अभयसिंह, भाखरसिंह, डूंगरसिंह, गोपालसिंह आदि ने बताया कि गांव की सभी पशु खेलियों में पर्याप्त मात्रा में पानी है। साथ ही राउप्रावि करमो की ढाणी में भी पेयजल की व्यवस्था सुचारु है।