पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क नेत्र जांच शिविर आज

निशुल्क नेत्र जांच शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जनसेवा समिति एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में तथा संत नांगूराम बाघेला (भील) के आशिर्वाद से प्रीतमराम बाघेला द्वारा प्रायोजित समिति का 95 वां निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर 25 सितम्बर को रखा गया है। शिविर प्रभारी भवानी शंकर चांण्डक ने बताया कि इस शिविर में 25 सितम्बर को सुबह 8 से 1 बजे तक नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा आंखों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच अति आधुनिक मशीनों द्वारा की जाएगी तथा मरीजों को उचित उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष डाॅ. दाउलाल शर्मा के अनुसार समिति की नेत्र यूनिट बीसानी नेत्र चिकित्सा केन्द्र के वातानुकूलित, आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित आॅपरेशन थिएटर में सभी चयनित मरीजों के मोतियाबिंद के निशुल्क आॅपरेशन किए जाएंगें। प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले शिविर में अपनी आंखों की जांच अवश्य करवाएं।