पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयूआईडीपी के कार्यों को तेजी से करें

आरयूआईडीपी के कार्यों को तेजी से करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुगम में दर्ज प्रकरणों का निस्तारण करें : मीना

कलेक्टरएन एल मीना ने आरयूआईडीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नगरपरिषद जैसलमेर में चल रहे सीवरेज कार्य को तीव्र गति से पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र ही पूरा करवााएं। उन्होंने दुर्ग में चल रहे कार्य को पर्यटन सीजन को देखते हुए शीघ्र कराने पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर मीना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सीटी लेवल कमेटी की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में नगरपरिषद के सभापति अशोक तंवर, अधीक्षण अभियंता जलदाय ताराचंद कुलदीप, आयुक्त नगरपरिषद लक्ष्मण पंवार के साथ ही आरयूआईडीपी के अधिकारी, ठेकेदार एवं टेलिफोन , बिजली , पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने आरयूडीआईपी के पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता जलदाय एवं आयुक्त नगरपरिषद को निर्देश दिए कि वे शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए किए गए कार्यों की संयुक्त रूप से जांच कर लें एवं जो कार्य शेष रहा है उनको भी शीघ्र पूरा करवाएं।

कलेक्टर ने तहसीलदार जैसलमेर पीतांबर राठी से कहा कि वे बड़ाबाग स्थित लैंड फिल साइट के प्रस्ताव शीघ्र ही बनाकर पेश करें ताकि राज्य सरकार को स्वीकृति के लिए भिजवाए जा सकें। उन्होेंने पानी के फ्लो चैनलों को छोड़ते हुए जमीन का चयन करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता आरयूआईडीपी को आर.पी. कॉलोनी , पुलिस लाईन कॉलोनी के शेष रहे सीवरेज कार्य को भी शीघ्र चालू करने को कहा।

उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को कहा कि बबर मगरा एवं गफूर भट्टा में ओवर हेड टैंक से जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है इसके लिए वहां कैंप लगाकर लोगों को घरों में पानी के कनेक्शन देने की कार्रवाई करवाएं। उन्होंने कहा कि आरयूआईडीपी के द्वारा गफूर भट्टा एवं अन्य जिन कॉलोनियों में सीवरेज का कार्य पूरा कर लिया है उस कॉलोनियों में कैंप लगाकर घरों से सीवर लाइन में कनेक्शन करवाने की कार्रवाई करें एवं उसके लिए 500 रुपए की फीस संबंधित कनेक्शन धारी से लेंवे

कलेक्टर ने अधिशासी अभियंता महेन्द्र पंवार को निर्देश दिए कि वे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में 11 केवी लाइन के साथ हाई पावर के ट्रांसफार्मर से विद्युत कनेक्शन के लिए प्रस्ताव विद्युत वितरण निगम को दें ताकि वे डिमांड राशि उन्हें भेज सकें।

उन्होंने आयुक्त को निर्देश दिए कि वे दुर्ग की अखे प्रोल पर श