पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति जैसलमेर के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी

पंचायत समिति जैसलमेर के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर . राज्यनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम जैसलमेर डाॅ. जी.आर. वैष्णव ने निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के लिए संशोधित कार्यक्रम एवं वार्ड सभाओं के आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश दिए है। जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम जैसलमेर डाॅ. जी.आर. वैष्णव ने बताया कि निर्धारित किए गए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 13 दिसंबर शनिवार को निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार 13 14 दिसंबर को निर्वाचक नामावलियों का वार्डों/मतदान केन्द्रों के पठन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 22 दिसम्बर सोमवार को दावों और आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि रखी गई हैं। निर्धारित किए गए कार्यक्रमानुसार आगामी 14 ,20 एवं 21 दिसम्बर को विशेष अभियान की तिथियों का कार्य रहेगा। इसी प्रकार 26 दिसम्बर को दावों एवं आक्षेपों निस्तारण किया जाएगा तथा आगामी 28 दिसम्बर तक पूरक सूचियों की तैयारी किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 30 दिसम्बर को किया जाएगा। उन्होंने कार्य निर्धारित समयावधि में संपादित करने को कहा है।