किसान क्लबों का किया शुभारम्भ
जैसलमेर. ग्रामविकास सेवा संस्थान, जैसलमेर द्वारा नाबार्ड के सहयोग से किसान क्लब, मेघा का शुभारम्भ किया गया। संस्था के प्रभारी रामजीवन ने बताया कि सुमार ग्राम विकास किसान क्लब मेघा के मुख्य समन्वयक हमजेखां सुमारखां ने नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक माणकचन्द रेगर लीड बैक अधिकारी आरके भंवरायत का स्वागत किया गया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक माणकचन्द ने किसानों को किसान क्लब गठन के उद्देंश्य, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार, समूह योजना स्वयं सहायता समूह गठन एवं बैंक क्रेडिट लिंकेज,पशुधन नस्ल सुधार के प्रयास आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक रामजीवन चौधरी, किसान क्लबो के पदाधिकारी सदस्य गांव के ग्रामवासी महिलाएं उपस्थित थीं।