- Hindi News
- बाड़मेर से आए पैदल संघ का जैसलमेर में स्वागत
बाड़मेर से आए पैदल संघ का जैसलमेर में स्वागत
बाड़मेरसे आए पैदल यात्रा संघ ने शुक्रवार को स्वर्णनगरी में प्रवेश किया। गड़सीसर चौराहा पर जैन ट्रस्ट एवं जैसलमेर जैन नवयुवक मंडल शहरवासियों द्वारा संघ का भव्य सामेला कर नगर में प्रवेश करवाया।
इस अवसर पर जैन संघ के अध्यक्ष राजमल जैन, सहमंत्री नेमीचंद जैन, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राखेचा, ट्रस्टी शेरसिंह जैन, ललित जिन्दाणी, समाजसेवी गजेन्द्र चौरड़िया, ट्रस्ट प्रवक्ता महेन्द्र भाई बापना, एवं महिला मंडल ने मंगल कलश के साथ सामेला किया। शोभायात्रा साध्वी मंडल के सानिध्य में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ दुर्ग के चिंतामणि पार्श्वनाथ जिनालय पहुंची जहां पर पद यात्रियों ने चिंतामणि पार्श्वनाथ जिनालय में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर साध्वी सौम्यप्रभा ने कहा कि अत्यधिक धन संपदा इकठा करने की लालसा अनाप सनाप पाप करवाती है। अत संतोषी होकर ही जीना श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि जीवन सिर्फ धन और नश्वर सामग्री के लिए नहीं अध्यात्मिक पवित्र साधना के लिए मिला है। जिन शासन में तीर्थंकरों, गुरुदेवों, आचार्यों से प्रेरणा लेकर हमें मन वचन शरीर से सेवा कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पदयात्रा एक धर्म जीवन को जीने की एक शैली और साधना है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलम्बियों ने भाग लिया। शोभायात्रा में सुसज्जित भगवान का रथ, ढोल, बाजे, बैंड कलश लिए हुए महिलाएं आकर्षण का केन्द्र थी। मार्ग में जगह-जगह पर चावल श्रीफल से गोहली कर साध्वी मंडल का बहुमान किया गया। दोपहर में संघ विश्राम स्थल डेडानसर दादावाड़ी में कुशल दर्शन मित्र मंडल छरी पालित यात्रा संघ समिति के अध्यक्ष लूणकरण गोलेच्छा, उपाध्यक्ष पारसमल गोठी, चंपालाल संखलेचा, मदनलाल मालू, संघपतियों का जैसलमेर संघ की ओर से बहुमान किया गया। साध्वी मंडल को कम्बली ओढाई गई। रात्रि को भक्ति संध्या में कुशल वाटिका युवा परिषद, जिन शासन विहार सेवा ग्रुप, पार्श्व मंडल कुशल दर्शन मित्र मंडल के सदस्यों ने भक्ति संगीत की स्वर लहरियां बिखेरी जिससे सारा वातावरण धर्ममय हो गया।
प्रवक्ता महेन्द्र भाई बापना ने बताया की शनिवार को प्रात सभी पदयात्री अमरसागर तीर्थ की पूजा अर्चना करते हुए ब्रहमसर गांव में जगवल्लभ पार्श्वनाथ मंदिर के दर्शन करते हुए 9 बजे भव्य वरघोड़े के साथ ब्रहमसर दादावाड़ी में सामेला के साथ ब्रहमसर ट्रस्ट मंडल अगवानी करेगा।
धूमधाम से निकाली शोभायात