पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत रविवार को सफाई

स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत रविवार को सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. स्वच्छराजस्थान सप्ताह एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत कलेक्टर एन.एल मीना की अगुवाई में रविवार सुबह 9 बजे किशनघाट प्रोल से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा तक सघन सफाई अभियान का आयोजन रखा गया है। इस अभियान में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। चार टीमें गठित करके इस क्षेत्र की सम्पूर्ण सफाई की जाएगी। कलेक्टर मीना ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज करवाएं।