पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों की मदद करने की मांग

ग्रामीणों की मदद करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामसभा जावंध जूनी के अध्यक्ष ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मोयब खां वगैरह द्वारा उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई कर ग्रामीणों की मदद करने की मांग की।

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि अध्यक्ष शेर खां द्वारा मोयब खां वगैरह के खिलाफ गांव में आगोर भूमि पर अतिक्रमण करने एवं उस पर जबरदस्ती अपने कब्जे में हथियाने के क्रम में रिट लगाई गई थी। जिसके अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा मोयब खां वगैरह के प्रतिपक्षी की तरफ से लगाई गई रिट को अवैध घोषित किया गया था तथा शेर खां द्वारा लगाई गई गांव हित में रिट को लागू करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन मोयब खां वगैरह द्वारा आज दिनांक तक उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मोयब खां वगैरह को पाबंद करवाने के लिए तहसीलदार संबंधित थाना एवं अन्य को भी इस संबंध में नोटिस तामिल कर मदद की जाए। ताकि ग्राम के विकास को लेकर किसी भी तरह की परेशानियां हो तथा देश के विकास में गांवों का विकास होना अनिवार्य है।