पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्रकला सुलेख प्रतियोगिता संपन्न

चित्रकला सुलेख प्रतियोगिता संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालविकास मंडल द्वारा संचालित नेहरू बाल मंदिर उप्रावि सुथार पाड़ा में गांधी जयंती के अवसर पर चित्रकला सुलेख प्रतियोगिता प्रभारी रेखा भाटी की देखरेख में आयोजित की गई।

सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 के 22 छात्र छात्राओं चित्रकला कनिष्ठ वर्ग में 15 वरिष्ठ वर्ग में 7 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संस्था प्रधान प्रेमनारायण शर्मा ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को विजेताओं को गांधी जयंती शास्त्री जयंती समारोह पर सम्मानित किया जाएगा।

जैसलमेर. नेहरूबाल मंदिर उप्रावि में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में केनवास पर चित्र उकेरते विद्यार्थी।