पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइमस्टोन यूनियन की कार्यकारिणी गठित

लाइमस्टोन यूनियन की कार्यकारिणी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुक्तेश्वरमहादेव मंदिर प्रांगण में राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स कर्मचारी संघ की एसबीयू एंड पीसी लाइमस्टोन शाखा की आमसभा बुलाई गई। सभा की अध्यक्षता भंवरसिंह राठौड़ ने की तथा संचालन राकेश ओझा ने किया। यूनियन की लाइमस्टोन शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव देवेन्द्र सारस्वत द्वारा करवाया गया। जिसमें भंवरसिंह राठौड़ अध्यक्ष बने। आरके सिंह कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभानसिंह उपाध्यक्ष, चेतनराम चौधरी महासचिव, राहुल देव सचिव, डीवी शर्मा कोषाध्यक्ष, समुन्द्रसिंह सह कोषाध्यक्ष, सिकंदर खान प्रचार मंत्री प्रगाराम संगठन मंत्री बने। कार्यकारिणी में शंकरसिंह, रामप्रताप, शोभाराम गोरधनराम को संयुक्त सचिव, आरके झा, अशोक कुमार, रामदास, वीएस सांखला तथा गज्जू देवी को शाखा सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं केसी टेलर, सीएस सिखवाल दलपतसिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के जिला संयोजक उमेश बिस्सा ने कामगारों से आह्वान किया कि सभी कामगारों को एकजुट होकर अपने हक एवं संस्थान की प्रगति के लिए प्रयास करने चाहिए।