- Hindi News
- एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया
जैसलमेर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्रसिंह भाटी, जिला संयोजक कृष्णपालसिंह सेऊवा तथा छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवणसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया।
एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि आरपीएससी चेयरमैन हबीब खां गौरान को हटाने की मांग को लेकर राजव्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा जेएनवीयू में भर्ती घोटाले के आरोपियों को पदों से हटाकर गिरफ्तार किया जाए। जिला संयोजक कृष्णपालसिंह ने बताया कि हबीब खां गौरान जब से आरपीएससी चेयरमैन बने हैं तब से विभिन्न प्रकार की धांधली के कारण संपूर्ण देश में आरपीएससी की प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है। छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवणसिंह सोढ़ा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार नियमों को भूलकर जो अनियमितताएं बरती गई है उससे आरपीएससी की छवि धूमिल हुई है। नगरमंत्री जयंत व्यास ने बताया कि धरना प्रदर्शन में कानसिंह बडोड़ा गांव, बृजेश हर्ष, प्रेमाराम, उपेन्द्रसिंह, नरेन्द्र हमीरा, बीरमदेवसिंह, भूपेन्द्रसिंह, अशोक सुथार, कैलाश प्रजापत, चंदनसिंह, जोरावरसिंह, परमेन्द्रसिंह, लीलूसिंह, देवेन्द्रसिंह, करणसिंह, चिराग भाटिया, सुमित गोपा, दुष्यंत सोढ़ा, लक्ष्मणसिंह, चौवथसिंह, एवनसिंह, कालूसिंह, महेन्द्रसिंह, हुकमसिंह, दिनेशसिंह, दीपक मेघवाल, पर्वतसिंह, संपत सुथार, भवानीसिंह, जितेन्द्रसिंह, गोपालसिंह, गेमरसिंह, मोतीलाल युधिष्ठिर मेघवाल आदि मौजूद थे।