बिजराज का तला को पोछीना में शामिल करें
जैसलमेर. ग्रामपंचायत पोछीना के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पंचायत पुनर्गठन में बिजराज का तला को पोछीना में शामिल करने की मांग की है। युवा नेता वीरसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत पोछीना में पड़ोसी गांव बिजराज का तला को शामिल करने का प्रस्ताव भेज रखा है। ग्रामीण भी पोछीना पंचायत में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक हित के लिए बिजराज का तला गांव को अलग रखना चाहते हैं। जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पोछीना में उक्त गांव को शामिल किया जाए।