- Hindi News
- जोधपुर रेल मंडल ने आठ माह में कमाए 907 करोड रुपए
जोधपुर रेल मंडल ने आठ माह में कमाए 907 करोड रुपए
जोधपुररेल मंडल द्वारा नवम्बर माह तक 907.86 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड आय अर्जित कर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया है। पीआरओ गोपाल शर्मा ने बताया कि रेल मंड़ल द्वारा माह अप्रैल 2014 से नवम्बर 2014 तक 8 माह में जोधपुर रेल मंड़ल को कुल 907.86 करोड़ रुपए की आय हुई है जोकि गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 18.96 प्रतिशत अधिक है।
डीआरएम राजीव शर्मा ने इस विशेष उपलब्धि के लिए सभी रेलकर्मियों को बधाई देते हुए उनके मेहनत लगन से कार्य करने की प्रशंसा की है। मंड़ल रेल प्रबन्धक शर्मा ने रेल अधिकारियों कर्मचारियों को इस उत्साह को बनाए रखने तथा जोधपुर रेल मंड़ल द्वारा दिसम्बर तक 1 हजार करोड़ रुपए की आय प्राप्त करने के लिए उत्प्रेरित किया है शर्मा ने सभी रेलकर्मियों को एकजुट होकर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंड़ल को वर्ष 2014-15 के लिए दिए गए निर्धारित लक्ष्य 1270 करोड़ की जगह 1500 करोड़ रुपए को प्राप्त करना अपना उद्देश्य बनाने को कहा है।
जोधपुर मंड़ल को माह अप्रैल से नवम्बर 2014 तक 8 माह में मालभाड़ा आय से 602.51 करोड़ रुपए की आय अर्जित हुई है। जोकि गत वर्ष की इसी अवधि से 16.50 प्रतिशत अधिक है तथा निर्धारित लक्ष्य से 8.53 प्रतिशत अधिक है यात्री आय से 240.40 करोड़ रुपए की आय अर्जित हुई है। जोकि गत वर्ष की इसी अवधि से 23.54 प्रतिशत अधिक है तथा निर्धारित लक्ष्य से 2.59 प्रतिशत अधिक है।
अन्य कोचिंग आय से 45.40 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है, जोकि गत वर्ष की इसी अवधि से 30.14 प्रतिशत अधिक है तथा निर्धारित लक्ष्य से 3.96 प्रतिशत अधिक है। विविध आय से 13.55 करोड़ रुपए प्राप्त हुए है। जोकि गत वर्ष की इसी अवधि से सर्वाधिक 54.50 प्रतिशत अधिक है तथा निर्धारित लक्ष्य से 42.63 प्रतिशत अधिक है
यह एक रिकॉर्ड है तथा उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मंड़लों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इन आठ महिनों में से 6 महिनों में मंड़ल ने प्रतिमाह 100 करोड़ रुपए की कमाई की है। जिनमें नवम्बर माह में 139 करोड़ रुपए सर्वोत्तम है।
मंड़ल के भगत की कोठी लूनी रेलखण्ड का दोहरीकरण सितम्बर माह में पूर्ण हो जाने से गुजरात के बन्दरगाहों की तरफ मालगाड़ियों का यातायात सुगम हो जाने के कारण लाईम स्टोन, जिप्सम , नमक तथा भगत की कोठी से कंटेनर लदान तेजी से हो रहा है तथा लॉग हॉल मालगाड़ियों के संचालन को गति मिल गई है।
जैसलमेर. जैसलमेररेलवे स्टेशन के