- Hindi News
- भारतीय सीमा में पाक सिम के उपयोग पर प्रतिबंध
भारतीय सीमा में पाक सिम के उपयोग पर प्रतिबंध
जैसलमेर. कलेक्टरएवं जिला मजिस्ट्रेट एन.एल.मीना ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक आदेश जारी किया हैं।
इसके अनुुसार पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग करने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। सीमावर्ती जिले में किसी भी क्षेत्र जहां से कि पाक लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क जरिए संपर्क स्थापित किया जा सकता है, में कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं कर सकेगा और ही किसी को इसके उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। इसका उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।