पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजन में पर्यटन स्थलों पर अव्यवस्थाएं

सीजन में पर्यटन स्थलों पर अव्यवस्थाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्णनगरीमें पर्यटकों की सीजन का पीक समय अब शुरु होने वाला है। लेकिन शहर के हालात देखकर ऐसा नहीं लगता है कि स्वर्णनगरी सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार है। शहर में प्रवेश के साथ ही अव्यवस्थाएं दिखाई देने लगती है। वहीं प्रमुख पर्यटन स्थलों की स्थिति भी बदहाल है। ऐसे में शहर में आने वाले सैलानी यहां से सुनहरी यादों के स्थान पर कहीं गंदगी अव्यवस्था का नजारा अपने साथ ले जाए।

मौसम में भी ठंडक घुलने लगी है जिससे विदेशी सैलानियों की आवक बढ़ेगी वहीं आगामी क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तथा उसके बाद मरु महोत्सव की धूम। यानि स्वर्णनगरी में आगामी दो माह में पर्यटकों की धूम रहेगी। लेकिन शहर में कहीं पर भी देखने से ऐसा नहीं लगता है कि प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

भास्कर ने स्वर्णनगरी का भ्रमण कर जायजा लिया तो कई अव्यवस्थाएं सामने आई। जिनमें सुधार कर सैलानियों के सामने शहर की छवि सुधारी जा सकती है। हालांकि ये समस्या बड़ी नहीं है जिन्हें सुधारने में समय लगे लेकिन अहमियत रखती है। अगर इन्हें समय पर सुधार लिया जाता है तो शहर की छवि सुधर सकती है।

पटवा हवेली

शहरकी प्रमुख हवेलियों के मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। पटवा हवेली की पार्किग में पत्थर उखड़े हुए है। वहीं पटवा हवेली में भी जगह-जगह पत्थर टूटे है। जिससे आए दिन सैलानी गिरते भी है।

वहीं नथमल हवेली का मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। सड़कों पर नालियां ओवरफ्लो होने से पानी बिखरना भी समस्या है। आगामी दिनों में स्वर्णनगरी में बडी संख्या में सैलानी आने है। ऐसे में शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान होना जरुरी है।

गडसीसर सरोवर

स्वर्णनगरीके एकमात्र सरोवर गड़सीसर में भी अव्यवस्थाएं हावी है। प्रवेश करते ही मुख्य सड़़क मार्ग में जगह-जगह गड़ढ़े है वहीं गज मंदिर के रास्ते के पत्थर भी उखड़े हुए है। गज मंदिर से बिस्सा बगेची जाने वाला मार्ग में भी पत्थर उखड़े है। वहीं घाटों की स्थिति भी खराब है। कई जगहों पर घाट भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

^पर्यटन स्थलों से अव्यवस्थाएं शीघ्र ही दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन स्थलों पर शीघ्र ही पेचवर्क आदि के कार्य सीजन से पहले पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे। ताकि यहां आने वाले सैलानियों को अच्छा सुकुन मिल सके। कविताखत्री, सभापतिजैसलमेर

सोनार दुर्ग

स्वर्णनगरीकी शान कहे जाने वाले सोनार दुर्ग