आत्माराम को दी श्रद्धांजलि
जैसलमेर. स्वतंत्रतासैनानी आत्माराम गर्ग की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पूर्व विधायक गोवर्धनकल्ला ने गर्ग का कांग्रेस संगठन में सहयोग तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। साथ ही उनके समाज सुधार के कार्याें के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आत्माराम के बताए मार्ग पर चलने की बात कही।
गर्गकी स्मृति में किया पौधारोपण : स्वतंत्रतासैनानी स्व. आत्माराम गर्ग की नवीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. आत्माराम शिक्षण एवं सेवा संस्थान की ओर से आत्माराम गर्ग स्मृति पार्क में संस्थान के कार्यकर्ता आमजन द्वारा श्रमदान कर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर संस्थान सचिव सुरेन्द्र गर्ग के साथ अन्य युवा साथियों ने सहयोग दिया।