एक लपका गिरफ्तार
एक लपका गिरफ्तार
जैसलमेर.पर्यटनसुरक्षा दल ने रेलवे स्टेशन के पास सैलानियों को परेशान करते हुए एक लपके को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन वेलकम टीम प्रभारी अर्जुनिसंह ने रेलवे स्टेशन से रसूल खां पुत्र चानणे खां को पर्यटन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।
दोस्थाई वारंटी गिरफ्तार
जैसलमेर.स्थाईवारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत शहर पुलिस ने स्थाई वारंटी जयसिंह पुत्र कालूसिंह निवासी तालरिया पाड़ा महेन्द्रसिंह पुत्र गोपसिंह निवासी किशनघाट को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया
तीनतार चाेर गिरफ्तार
जैसलमेर.सदरपुलिस ने तीन तार चोरों को गिरफ्तार किया। सदर थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि पिछले दिनों भमरेखां द्वारा दर्ज मामले में चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने सोमवार को अरादीन पुत्र माले खां, रेहमान खां पुत्र खेते खां सदीक खां पुत्र नागोदर खां को गिरफ्तार कर लिया।
धरना8वें दिन भी जारी
जैसलमेर.राजस्थानजन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर धरने पर है। सोमवार को धरने के आठवें दिन मूलसिंह, फतेहमोहम्मद, लाखाराम माधुराम धरने पर बैठे।
जिलास्तरीय वन महोत्सव आज
जैसलमेर.जिलास्तरीय वन महोत्सव का आयोजन कलेक्टर एन.एल.मीना की अध्यक्षता एवं उपमहानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर उतर अमित लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रमुख अब्दुुला फकीर के विशिष्ट आतिथ्य में मंगलवार को सुबह 10 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में रखा गया है। उपवनसंरक्षक बीजो जोय ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया जाएगा।
कार्यशालाआज
जैसलमेर.राज्यजल संसाधन आयोजना विभाग एवं यूरोपीयन संघ के वितीय सहयोग से जिले में एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन गतिविधि के अंतर्गत रचना संस्थान सलोदा राजसमंद के तत्वाधान में जल उपयोग एवं भू जल पुनर्भरण विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को सुबह 10:30 बजे पंचायत समिति जैसलमेर के सभागार में रखा गया है।