श्रद्धा से किया पितृ देवों का तर्पण
स्थानीयव्यास बगेची में चल रही पितृ तर्पण पूजा अनुष्ठान में शहरवासी श्रद्धा से पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक शैलेन्द्र व्यास ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक चल रहे इस अनुष्ठान में कई लोग अपने अपने ज्ञात अज्ञात पितृ देवों के प्रति श्रद्धा से तर्पण कर रहे हैं। वहीं हरिद्वार से आए आचार्य द्वारा पितृ देवों के लिए श्रीमद भागवत पाठ आदि किए जा रहे हैं। पितृ दोष निवारण एवं पितृ देवों की तृप्ति के लिए श्राद्ध पक्ष श्रेष्ठतम पक्ष होने के कारण इन सभी कार्यों का महत्व बढ़ गया है।
जैसलमेर. व्यासबगेची में पितृ तर्पण करते श्रद्धालु।