पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैसलमेर में एबीवीपी ने आरपीएससी अध्यक्ष का पुतला फूंका

जैसलमेर में एबीवीपी ने आरपीएससी अध्यक्ष का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हनुमान चौराहा पर आरपीएससी चेयरमैन हबीब खां का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी के नगरमंत्री जयंत व्यास ने बताया कि राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं के संबंध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिला संयोजक कृष्णपालसिंह ने बताया कि हबीब खां गौरान जब से आरपीएससी चेयरमैन बने है तब से लेकर आज तक आरपीएससी के नियमों की सीमा लांघकर विभिन्न परीक्षाओं में धांधली हुई है। इस धांधली से पूरे में आरपीएससी की प्रतिष्ठा को गहरा आघात धक्का लगा है।

छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवणसिंह सोढ़ा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार नियमों को भूलकर जो अनियमितता बरती गई है उसे आरपीएससी की छवि धूमिल हुई है।

परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग की है। इस मौके पर लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित, नरपतसिंह देवड़ा, नरेन्द्रसिंह हमीरा, हुकमसिंह, उपेन्द्रसिंह, अनोपसिंह, अशोक सुथार, कैलाश प्रजापत, लीलूसिंह सेऊवा, कालूसिंह, पर्वतसिंह चौहान, सुमेरसिंह, कमलसिंह, गणपतसिंह, हुकमसिंह, हरिसिंह सोढ़ा, चौवथसिंह, खेतसिंह, जालमसिंह आदि मौजूद थे।

जैसलमेर. हनुमानचौराहा पर आरपीएससी चेयरमैन का पुतला फूंकते कार्यकर्ता।