पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर का रूबरू कार्यक्रम आज

भास्कर का रूबरू कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. नगरपरिषदचुनाव नजदीक है। वार्डों में सैकड़ों समस्याएं हैं, जो पिछले चुनाव में भी थीं। क्यों नहीं दूर हो पाई ये समस्याएं, क्या पिछले चुनावी घोषणा पत्र में कमियां रहीं या जनप्रतिनिधि ब्यूरोक्रेट्स अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सके। इन सभी सवालों के जवाब के लिए दैनिक भास्कर जिम्मेदारों को एक मंच पर लाकर अापसे करा रहा है रूबरू। ताकि आपका वार्ड आपकी बात हो सके। हमारा मकसद है जनता खुद बनाए अपना घोषणा पत्र और बन सके स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी। इसके लिए रूबरू कार्यक्रम का अगला पड़ाव वार्ड नं. 9, 10, 11 12 में होगा। कार्यक्रम मंगलवार को गूंदी पाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। इसमें आमजन पहुंचकर अपने विचार साक्षा कर सकते हैं, ताकि आगामी निगम चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा पत्र तैयार हो सके और हम सब मिलकर एक स्मार्ट सिटी बना सकें। अधिक जानकारी के लिए विमल शर्मा मो. 9672912692 पर संपर्क कर सकते हैं।

वार्ड नं. 9,10,11,व 12

नगरपरिषद चुनाव 2014 के मद्देनजर दैनिक भास्कर ने स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वार्ड के लिए रूबरू कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें जनता साझा करेगी जनप्रतिनिधि और अफसरों से विचार। इसमें लोग अपने वार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट आइडिया देंगे।