पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलोनियों बस स्टैंड का नामकरण

कॉलोनियों बस स्टैंड का नामकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके विभिन्न नई आवासीय कॉलोनियों बस स्टैंड का नामकरण बोर्ड की अनुमति के बाद किया गया। नगर परिषद् जैसलमेर के कार्यवाहक आयुक्त लक्ष्मण पंवार ने बताया कि परिषद् के सभापति अशोक तंवर के निर्देशों के बाद तोताराम की ढाणी में प्रस्तावित नई आवासीय योजना महारावल गिरधरसिंह जी के नाम, विशनाराम की ढाणी के पास प्रस्तावित नई आवासीय योजना सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से नामकरण किया गया है। आयुक्त द्वारा बताया गया कि जवाहर लाल नेहरू कॉलोनी के पास स्थित शहर के नए बस स्टैंड का नामकरण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से, बाड़मेर रोड पर वन विभाग के पास स्थित न्यू ग्रामीण बस स्टैंड का नामकरण महारावल जैसल के नाम से, मुक्तेश्वर मन्दिर के पास न्यू ऑल इंडिया प्राईवेट बस स्टैंड का नामकरण स्व. भंवरलाल पुरोहित (बाबाजी) के नाम किया गया है।