पटाखों के लाइसेंस का आवेदन 30 तक
जैसलमेर. दीपावलीपर्व 2014 के अवसर पर पटाखों के विक्रय के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन पत्र 30 सितंबर तक आमंत्रित हैं। अतिरिक्त कलेक्टर भागीरथ शर्मा ने बताया कि अग्निकौतक विक्रय के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया गया है कि वे भारत सरकार द्वारा जारी विस्फोटधारण विक्रय आदि के संबंध में जारी विस्फोटक नियम 2008 के अनुक्रम में नए प्रारूप में आवेदन पत्र तीन-तीन प्रतियों में अपने आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज के तीन फोटो सहित कलेक्टर कार्यालय जैसलमेर के न्यायिक अनुभाग में 30 सितंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।