- Hindi News
- वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग
वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग
जैसलमेर. शहरके सिद्धि विनायक ग्रुप ने शहर में वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ माह से शहर में मोटरसाइकिल एवं वाहन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। शहरवासियों के मन में अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त हो चुका है। ज्ञापन में बताया गया कि 11 सितंबर को जिले की एसबीबीजे बैंक की शिव रोड शाखा से दिन दहाड़े मोटरसाइकिल चोरी हो गई। ग्रुप की ओर से मांग की गई कि शहर में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में तनेरावसिंह, गजेन्द्रसिंह, दिलीप, रतन, अरविंदसिंह, भैरूसिंह, मनीष, विक्रम आदि शामिल थे।