एनएसएस शिविर में किया श्रमदान
एसबीकेराजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जैसलमेर में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर के दौरान छात्रों ने श्रमदान किया। प्राचार्य डाॅ जेके पुरोहित के नेतृत्व में स्वच्छ राजस्थान अभियान के अंतर्गत श्रमदान सत्र में स्वयंसेविकाओं द्वारा नए परिसर के कमरों तथा गैलेरियों की साफ सफाई की। स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय के मुख्य भवन के सामने स्थित वाटिका तथा लिंक रोड के दोनों तरफ की कंटीली झाडिय़ों को काट कर सफाई की।
बौद्धिक सत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के व्याख्याता डाॅ एल एन नागौरी ने स्वयंसेवक स्वयं सेविकाओं का मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में समालोचनात्मक विचारों द्वारा ज्ञानवर्धन किया गया। बीएससी तृतीय वर्ष तथा कला संकाय के छात्र एवं छात्राओं ने शिविर के दूसरे दिन सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं के लिए खाने की व्यवस्था की गई। दूसरे दिन के.आर.गर्ग, अशोक दलाल, डाॅ अशोक तंवर, डाॅ शशि गुप्ता, डाॅ जी.आर.सुथार, डाॅ एस.एस.मीना, नेमीचंद गर्ग, संजीव कुमार वर्मा, डाॅ रमेश चंद्र मीना, जी.डी.हर्ष, एन.डी.प्रजापत ,पूरा राम, राजेन्द्र प्रसाद , विकास केवलिया , सुखसिंह , नरसिंह, टेला राम, हरिराम,शोभाराम ने सहयोग किया। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के प्रभारी मेहराब खां राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के प्रभारी पीके चंदेल सभी का आभार प्रकट किया।
जैसलमेर. एसबीके कॉलेज में आयोजित व्याख्यान माला को संबोधित करते सत्र न्यायाधीश।
जैसलमेर. एसबीके कॉलेज में आयोजित व्याख्यान माला में हिस्सा लेते संभागी।